"Diabetic
foot" Yes the disease of diabetic patient, can cripple you, if you are not
conscious.
यदि आप
मधुमेह के रोगी हैं, तो सावधान! कहीं आपको, अपना पैर कटवाना न पड जाये|
चोरी चोरी शरीर
में प्रवेश करने वाला रोग मधुमेह या डायबिटीज, वर्तमान की बड़ी समस्या है, पर उससे
भी बड़ी समस्या उसके डायबिटीज हो जाने के बाद हो सकती है| मधुमेह होने के बाद भी
उसे अनदेखा करना, रोग के प्रति लापरवाही भरा रुख अपनाना, उस मधुमेह के रोगी को कितनी
मुश्किलों में पहुंचा सकता है, यह भुक्त भोगी ही जानता है, और अधिकतर मामलों में
यह स्तिथी में गंभीर परिणाम उठाना मज़बूरी होती है|
मधुमेह से
हो सकने वाले आँखों के अंधत्व (Diabetic retinopathy) के
अतिरिक्त, मधुमेह के रोगी को स्वयं की अनदेखी से एक और गंभीर परिणाम जो हो सकता
है, वह हें “डायबिटिक फुट”|
अभी आपके
पेर सामान्य है तो शुभकामनाएं, पर हमेशा सामान्य रहें, इसके लिए आपका इसके बारे
में आज जानना जरुरी है| लेख में रोग विषयक जानकारी के साथ कुछ सामान्य सावधानिया बताई
हैं, जिन्हें अमल कर आप इस रोग से हमेशा बचे रह सकते हें|
यह
“डायबिटिक फुट” है क्या?